तमंचे के बल पर बदमाशों ने बाइक लूटी
जानीखुर्द। गांव जानी कलां में मंगलवार शाम चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक युवक के साथ मारपीट करते हुए बाइक लूट ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
तबरेज मंगलवार शाम बाइक द्वारा खेतों से घर लौट रहा था। जानी रजवाहा पुल के पास एक स्कूटी और बाइक सवार चार बदमाशों ने तबरेज को तमंचे के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए बाइक लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की।