एमए राजनीति विज्ञान विभाग के द्वितीय सत्र में सेमिनार
सरधना। संत जोसफ गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को एमए राजनीति विज्ञान विभाग के द्वितीय सत्र में सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना व संचालन डा. राहत प्रवीन ने किया। इस दौरान अफ्शा ने संविधानवाद, सानिया ने प्रधानमंत्री, प्रीति ने लोकसभा व पिंकी ने राज्यसभा के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षिका डा. पूजा, डा. लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।