फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरमरा गयी रोडवेज व्यवस्था, सीट के लिए मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरमरा गयी रोडवेज व्यवस्था, सीटों को लेकर मारामारी
विज्ञापन

- रोडवेज बस अड्डे पर गाड़ियों के लिए परेशान रहे यात्री
- जाम में फंसे होने के कारण समय पर नहीं पहुंची बसें
- परीक्षा के कारण बढ़ी यात्रियों की भीड़

मेरठ। शिक्षक भर्ती परीक्षा के कारण शहर की बाहरी और अंदरूनी सड़कों पर जाम में फंसी रोडवेज बस समय से बस अड्डे नहीं पहुंच पायी। जिसके कारण भैसाली और सोहराब गेट बस अड्डे पर यात्रियों का जमावड़ा रहा। बसों में बैठने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कोई खिड़की से बस में घुसा तो कई यात्रियों ने लटककर भी यात्रा की।
परीक्षा के कारण जहां बसों का टोटा हो गया वहीं यात्रियों की संख्या बढ़ गई। भैसाली और सोहराब गेट बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ का नजारा देखने लायक रहा। भैसाली बस अड्डे में बस के पहुंचते ही यात्री बसों की तरफ दौड़ पड़ते। बस में सीट पाने के लिए शीशे और खिड़की से ही अपने सामान को फेंकते और बच्चों को खिड़की से ही सीट की तरफ धकेलते नजर आए। यात्रियों ने धक्का मुक्की करके मशक्कत के बाद बसों में प्रवेश किया। यात्रियों को उतरते समय भी समस्या का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मेरठ रीजन रोडवेज के आरएम नीरज सक्सेना का कहना है कि मुजफ्फरनगर, दिल्ली और हापुड़ की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर रोडवेज बसें जाम में फंसी रहीं। बसें कम रहीं और यात्रियों की भीड़ अधिक रही। जिसके कारण यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें