फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने निकाली पाकिस्तान की अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंकरखेड़ा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खिर्वा रोड पर पाकिस्तान की अर्थी निकालकर पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ता यहां से पाकिस्तान की अर्थी लेकर सरधना फ्लाईओवर के नीचे ले गए और यहीं पर उसका अंतिम संस्कार किया। इसके बाद कैंडल जलाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह और जवाहर सिंह जिटौली ने कहा जवानों की शहादत से हर भारतीय गमजदा है। सरकार आतंकियों के साथ उसके पनाहगाह पाकिस्तान को भी कड़ा सबक सिखाए। बबलू जिटौली, विनोद जिटौली, रविंद्र दौराला, सतवीर जंगेठी, राज कुमार करनावल, धीर सिंह नंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें