इस्माईल में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में चित्रकला प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ. दिनेश शर्मा ने छात्राओं को अपना कैरियर बनाने के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि हम सही दिशा में चलें तो हम निश्चित रूप से भविष्य में इसे व्यवसाय के रूप में अपना सकते हैं। जरूरत इस बात की है कि हमें चित्रकला को मात्र विषय के रूप में ना लेकर गंभीरता से अपनाना आवश्यक है। तभी सफलता प्राप्त की जा सकती है। प्राचार्या डॉ. नीलिमा गुप्ता ने संयोजिका डॉ. दिशा दिनेश, डॉ. रनिका विनीता इरम का प्रदर्शनी के आयोजन के लिए बधाई दी। डॉ. नीतू वशिष्ठ, अमित कुमार, योगेंद्र अग्रवाल आदि रहे।