व्यापारियों ने बंद रखा बाजार, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
दौराला। सकौती मिल बाजार में व्यापारियों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और शनिवार को बाजार बंद कर एक बार फिर से हाईवे पर पहुंचे। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। शक्ति सोम, पप्पू, दीपक, महराज, दिनेश, मुकेश प्रधान, वजाहत, सूरज, गौरव, सैफ रिजवी, साकिब, राजकुमार, संजय आदि मौजूद रहे।