गोकशी के दो आरोपी जेल भेजे
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास से सटे ततीना गांव के जंगल में गोकशी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों कासिफ निवासी तारापुरी ब्रह्मपुरी और लिसाड़ी गेट निवासी परवेज उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
परतापुर थानाक्षेत्र के ततीना गांव में गोकशी की घटना पर सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह, इंस्पेक्टर परतापुर और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी समेत कई थानों की पुलिस ने दबिश दी। ग्रामीणों ने गोकशी करते कासिफ को मौके पर पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक कासिफ ने पूछताछ में अपने साथियों के नाम परवेज उर्फ पप्पू, दानिश और बबलू निवासी भूमिया पुल बताए। दानिश व बबलू अभी फरार हैं। इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। दोनो आरोपियों पर रासुका की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।