कंपनी अधिनियम में संशोधन के बारे में बताया
मेरठ। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान मेरठ चैप्टर की हरि लक्ष्मी लोक कार्यालय में कंपनी अधिनियम में नवीन संशोधन एवं उनके प्रभावों अर्द्ध दिवसीय सत्र का आयोजन किया गया। उन्होंने सत्र में मौजूद कंपनी सचिव एवं विद्यार्थियों को कंपनी अधिनियम में नवीनतम संशोधनों एवं उनके द्वारा होने वाले प्रभाव के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया। मेरठ चैप्टर की अध्यक्षा सीएस हेमी गुप्ता ने मुख्य वक्ता एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद प्रकट किया। कंपनी सचिव गौरव जैन के अलावा सीएस रोहित त्यागी, सीएस प्रिया गुप्ता, सीएस शेफाली रस्तोगी, सीएस शिवम शर्मा मौजूद रहे। संचालन सालिम अहमद ने किया।