लकड़ी व्यापारियों ने की जांच की मांग
मेरठ। लकड़ी व्यापारियों की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन की जिला इकाई के बैनर तले कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष हसीनुद्दीन ने पीड़ित लकड़ी व्यापारियों को न्याय दिलाने एवं वन विभाग की ई-लॉट्री की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांग पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो इसको लेकर दिल्ली, लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सुशील कुमार ने कहा कि पीड़ितों को पुश्तैनी आरा मशीन का लाइसेंस देकर उन्हें चलवाया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। मौ. सुहैल, वसीम अहमद, फारूक अली, इरशाद आदि रहे।