केबिल आपरेटर की मांग को लेकर प्रदर्शन
मेरठ। सरकार द्वारा केबिल आपरेटर की मांगों की निरंतर अनदेखी किए जाने को लेकर केबिल ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। संगठन के अध्यक्ष किरन सिंह ने बताया कि सरकार की उदासीनता के कारण केबिल ऑपरेटर का व्यवसाय समाप्त होने के कगार पर है। ऑपरेटर के साथ उनसे जुड़े कर्मचारियों का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। हर जगह से निराशा मिलने के कारण केबिल ऑपरेटर के सामने अपने नेटवर्क को सामुहिक अवकाश पर जाने के अलावा और कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। केबिल ऑपरेटर की समस्या का निराकरण कराने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। मोहम्मद समी, दुर्गेश शर्मा, दिनेश कुमार, मुकुल शर्मा, विकास आदि रहे।