मेरठ के माछरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा का सीएमओ मेरठ ने औचक निरीक्षण किया जिसमें देर से आने वाले चिकित्सकों व कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगा उचित स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काटने से निर्देश दिए गए।
सीएचसी माछरा पर सीएमओ डॉ. राजकुमार ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने पहले साफ-सफाई एवं जच्चा-बच्चा प्रसूति गृह, लेबर रूम का निरीक्षण किया तथा इसके बाद दवाई वितरण का निरीक्षण एवं रखरखाव देखा तथा टीकाकरण एवं रैबीज के टीकाकरण का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण कर ही रहे थे कि आधा दर्जन के करीब चिकित्सक एवं कर्मचारी साढे़ 10 बजे के करीब पहुंचे जिन्हें देखकर सीएमओ नाराज हो गए और उन्हें खरीखोटी सुनाई तथा उन्हें देर से आने का स्पष्टीकरण मांगा गया और कहा कि यदि स्पष्टीकरण में त्रुटि रही तो वह उनका एक दिन का वेतन काट देंगे अन्य कार्यों से सीएमओ संतुष्ट नजर आए लेकिन अस्पताल की साफ सफाई को बढ़ाने के निर्देश दिए।