नेहरू युवा केंद्र ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए
बागपत। नेहरू युवा केंद्र ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं युवा क्रांति का आयोजन स्याद वाद में आयोजित किया । इसमें मुख्य अतिथि एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। सीमा सुरक्षा बल से रिटायर्ड कंपनी कमांडर महेश चंद्र पांडेय, भविष्य संस्था के सचिव संजय कौशिक, पैरा ओलंपियन स्वर्ण पदक विजेता संजय चौधरी, जिला युवा समन्वयक शिवदेव शर्मा ने मार्गदर्शन किया। नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारी मौजूद रहे।