अब 18 को होगा हसनपुर कलां में राशन की दुकान का आवंटन
माछरा। ब्लॉक माछरा क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां में सस्ते राशन की दुकान का आवंटन होना था जिसके लिए पंचायत भवन पर ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई। परंतु ग्राम पंचायत सचिव की माता की तबीयत खराब होने के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी। अब बैठक 18 जनवरी हो होगी।
ब्लॉक माछरा के हसनपुर कलां में सस्ते राशन विक्रेता की दुकान का चयन करने के लिए 04 जनवरी की तिथि निश्चित की गई थी। जिसमें ग्राम के अनेक लोग पंचायत भवन पर इक्ट्ठा हो गए। अचानक ग्राम पंचायत सचिव शिवम यादव की माताजी की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें वहां जाना पड़ा। पंचायत भवन पर ब्लॉक से एडीओ पंचायत अमित कुमार, शशि शर्मा, विक्रांत त्यागी, सुनील कुमार, ग्राम प्रधान मुकेश प्रधान एवं अन्य लोगों ने अधिकारियों से आग्रह किया कि इस बैठक को स्थगित कर दिया जाए। ग्रामीणों के आग्रह पर ग्राम सभा की बैठक स्थगित कर दी गई और 18 जनवरी चयनित तिथि को बैठक होगी।
ग्राम प्रधान मुकेश प्रधान का कहना है कि जो भी राशन विक्रेता दुकान के लिए आवेदन करें उस पर किसी भी प्रकार का हाउस टैक्स या अन्य किसी भी प्रकार का टैक्स देय नहीं होना चाहिए उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।