बागपत। निवाड़ा गांव के दर्जनों गाड़िया लुहार कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि हनुमान मंदिर निवाड़ा के पास उनकी बस्ती है। दर्जनों परिवार मकान बनाकर रहते हैं। आज तक भी उन्हें किसी भी तरह की आईडी और वोट नहीं बनी है। इससे उन्हें और परिवार के लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने डीएम को कार्रवाई करने की मांग की। राणा, भागमल, बागरो, विक्रम, धोलू, सोनिया, नरसो, कमल, रामपाल, विकास, शांति मौजूद रहे।