दूसरे राउंड में पहुंची बुलंदशहर
मेरठ और गाजियाबाद की टीमें
- कोलंबिया कॉंवेंट इंस्टीट्यूट में 19वीं सीबीएसई क्लस्टर वालीबाल टूर्नामेंट का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादनगर। मोरटा स्थित कोलंबिया कॉंवेंट इंस्टीट्यूट में सोमवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ 19वीं सीबीएसई क्लस्टर वालीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। छह दिवसीय टूर्नामेंट में वेस्ट यूपी और उत्तराखंड के स्कूलों की 400 टीमों ने भाग लिया। पहले दिन बुलंदशहर, मेरठ और गाजियाबाद की टीमों ने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक कमेटी और प्रधानाचार्य राकेश चंद्रा ने दीप जलाकर रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रधानाचार्य ने बताया कि वालीबाल टूर्नामेंट के मुकाबले में पहले दिन मेरठ आर्मी स्कूल ने मुरादनगर पब्लिक स्कूल को, बुलंदशहर एटमिक एनर्जी स्कूल ने सरस्वती विहार सहारनपुर को, गाजियाबाद डीडीपीएस ने नोएडा एसडी स्कूल को हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। स्कूल के चेयरमैन वीएम त्यागी, मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष चंद त्यागी आदि मौजूद रहे।