डेंगू का लार्वा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस भेजे
देवबंद (सहारनपुर)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को नगरपालिका परिषद, देवबंद गैस एजेंसी, डा. आरके रस्तौगी, डा. डीके जैन और पंजाब नेशनल बैंक में डेंगू सर्वे अभियान चलाया। इन स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया। इसमें 24 घंटे के भीतर लार्वा खत्म करने को निर्देशित किया गया है। अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में अरुण आनंद, रविंद्र, भूप सिंह, अजब सिंह, ममता त्यागी, मधु रतूड़ी, नीरज आदि रहे। ब्यूरो