आज आएगी एमएससी एजी की मेरिट लिस्ट
- 5513 हुए हैं रजिस्ट्रेशन, सोमवार से ले सकते हैं एडमिशन
- रजिस्ट्रेशन के बचे हैं दो दिन, फिर नहीं मिलेगा मौका
मेरठ।
यूनिवर्सिटी रविवार को एमएससी एग्रीकल्चर की मेरिट लिस्ट जारी करेगी। इसके एडमिशन सोमवार से शुरू हो जाएंगे। एमएससी एजी में 5513 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसके अलावा ग्रेजुएशन कोर्सों के रिजल्ट देरी से आने के कारण एलएलबी के रजिस्ट्रेशन अभी जारी रहेंगे।
सीसीएसयू के कॉलेजों में एडमिशन के लिए यूजी और पीजी के सभी कोर्सों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने के दो शेष रह गए हैं। इसके बाद किसी भी कोर्स में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा। ऐसे में जो एडमिशन लेना चाहते हैं वे 17 तक रजिस्ट्रेशन कर दें। एमएससी एजी में रविवार को पहली मेरिट जारी हो जाएगी। इसके एडमिशन 16 और 17 को होंगे। जिनके एडमिशन इस मेरिट में नहीं हो पाएंगे वे छात्र 19 और 20 को अपने लॉगइन से चेकइन कर ऑफर लेटर डाउनलोड कर लें। इनकी मेरिट यूजी और पीजी की मेरिट के साथ ही 21 जुलाई को जारी होगी। इसके अलावा सर्टिफिकेट व डिप्लोमा-एडवांस डिप्लोमा (रूसी एवं फ्रेंच भाषा) के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि16 जुलाई है। 19 जुलाई को इसकी मेरिट जारी होगी।
आरक्षित सीटें होंगी जनरल में कन्वर्ट
शहर के एडेड कॉलेजों में एक हजार के करीब सीटें अभी खाली पड़ी हैं। इनमें 70 फीसदी आरक्षित श्रेणी की हैं। इनमें छात्रों की नहीं होने के कारण इन सीटों को जनरल में कन्वर्ट करके 21 को आने वाली मेरिट में शामिल कर लिया जाएगा।
मेरठ कॉलेज में सेकेंड और थर्ड ईयर के एडमिशन 21 तक
मेरठ कॉलेज ने बीए, बीकॉम और बीएससी सेकेंड और थर्ड ईयर के एडमिशन शनिवार से शुरू कर दिए हैं। सुबह साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक छात्र-छात्राएं 21 जुलाई तक एडमिशन ले सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद विलंब शुल्क से एडमिशन लेना होगा। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. आभा चंद्रा ने आदेश जारी कर दिए हैं।