मेरठ / बागपत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले बाइक से नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। बागपत के धनौरा निवासी वेदपाल सिंह स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड हैं। 29 जून को वह अपनी पेंशन के संबंध में बेटे प्रवीण के साथ एमडीए ऑफिस में गए थे। इस दौरान बाइक की डिग्गी का लॉक तोड़कर 22 हजार रुपये और कीमती कागजात चोरी कर लिए। पीड़ित का आरोप है कि एक सप्ताह बाद तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, अब पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।