फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन घायल, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सादिकपुर से सिनौली लौट रहे बाइक सवार युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

गांव सिनौली निवासी मोहित, किशनपुर बराल निवासी कंवर पाल और गांव कासिमपुर खेड़ी निवासी कल्लू कासिमपुर खेड़ी स्थित एक भट्ठे पर काम करते थे। बृहस्पतिवार को तीन एक बाइक पर सवार होकर बड़ौत से मोहित के गांव सिनौली में जा रहे थे। मलकपुर गांव से पहले किसी वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। तीनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में मोहित ने देर रात तम तोड़ दिया। वहां कल्लू की हालत भी गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें