मेरठ। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान शहर में हुई हिंसा के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता रविकांत ने डीजीपी को ज्ञापन देकर 27 मामलों का जिक्र कर रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में पुलिस पर लाठीचार्ज करने, नाबालिगों को गिरफ्तार करने संबंधी कई आरोप लगाए।