फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ मालामाल हो रहा पीवीवीएनएल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ मालामाल हो रहा पीवीवीएनएल
विज्ञापन

मेरठ। पीवीवीएनएल का सौ दिवसीय बिजली चोरी रोको अभियान विभाग के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। विभाग ने अभी तक बिजली चोरों से सात करोड़ रुपये की वसूली कर ली है और इन पर 30 करोड़ रुपये का राजस्व निर्धारित किया गया है। इसके अलावा मॉस रेड अभियान के तहत भी बिजली चोरों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन

पीवीवीएनएल ने बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए गत 16 अप्रैल से 14 अगस्त तक के लिए सौ दिवसीय बिजली चोरी रोको अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों के साथ विजिलेंस टीम संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही है। अब तक चले अभियान में टीम ने पश्चिमांचल के 100144 कनेक्शनों की चेकिंग की। इसमें 8540 कनेक्शनों में जहां सीधे बिजली चोरी मिली वहीं 5029 कनेक्शनों में अनियमितता पाई गई। 13382 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसके सापेक्ष करीब 30 करोड़ रुपये का राजस्व निर्धारित किया गया है और सात करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। इसमें मेरठ जोन की बात करे तो यहां डाले गए 9345 छापों में से 1226 कनेक्शनों में सीधे बिजली चोरी मिली और 541 कनेक्शनों में अनियमितता पकड़ी गई। कुल 1743 प्रकरणों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके सापेक्ष सवा दो करोड़ रुपये का राजस्व निर्धारित किया गया है और 73 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि सौ दिवसीय बिजली चोरी रोको अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। इसके अलावा सर्वाधिक बिजली चोरी वाले खंडों में चलाया जा रहा मॉस रेड अभियान भी गति पकड़ रहा है।
विज्ञापन


खास बातें:
- सौ दिवसीय बिजली चोरी रोको अभियान में 13382 बिजली चोर पकड़े
- सात करोड़ रुपये की वसूली की, 30 करोड़ राजस्व निर्धारण किया
- 8540 कनेक्शनों में सीधे बिजली चोरी मिली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें