फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास की संपति नीलामी में नहीं आये ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास की संपत्ति नीलामी में नहीं आए ग्राहक
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित सामुदायिक केंद्र में सोमवार को आवास विकास की नीलामी हुई। जिसमें परिषद की सभी योजनाएं की 56 संपत्तियों की नीलामी की गई। लेकिन परिषद 56 में से एक ही संपत्ति बेच पाया। अन्य प्रापर्टी को लेकर ग्राहकों ने कोई रुचि नहीं दिखाई। परिषद माधवपुरम योजना संख्या-10 में 315.70 वर्ग मीटर व्यावसायिक भूखंड को नीलाम कर पाया। इस भूखंड की कीमत एक करोड़ 29 लाख रुपये थी। संपत्ति अधिकारी नरेश बाबू ने बताया कि पिछली कई नीलामी में संपत्तियों को लेकर ग्राहकों का टोटा रहा है। अधिकतर भूखंड व्यावसायिक होने के कारण महंगे हैं। जिसके कारण ग्राहक उनमें कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं। मेरठ के अलावा सहारनपुर, खतौली, गाजियाबाद के भूखंडों की नीलामी हुई। नीलामी में संयुक्त आवास आयुक्त महेंद्र प्रसाद, अधीक्षण अभियंता एसपीएन सिंह, संपत्ति अधिकारी नरेश बाबू, सहायक लेखाधिकारी प्रवीण शर्मा, प्रवीण कुमार रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


खास बातें:
56 संपत्ति में एक ही व्यावसायिक प्रापर्टी को मिला ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें