फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का युवा शक्ति सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजित किया युवा शक्ति सम्मेलन
विज्ञापन

मेरठ। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुटे भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को युवा मोर्चा का ‘युवा शक्ति सम्मेलन’ आयोजित हुआ। माल रोड स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय कालेज में युवा मोर्चा की महानगर और जिला इकाई के संयुक्त सम्मेलन में युवाओं को 2019 में दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार लाने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि केके शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही तमाम कल्याणकारी योजनाएं आम आदमी तक पहुंच रही हैं या नहीं? युवाओं को इसका सर्वे करना है। इसके साथ ही युवाओं को घर-घर जाकर तमाम योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचानी है। विशिष्ट अतिथि राकेश सहरावत ने कहा कि युवा देश और समाज हित में समाज को तोड़ने वाली ताकतों से जनता को सावधान करें। सम्मेलन में विवेक वाजपेयी, राहुल त्यागी, संदीप प्रधान ने भी विचार रखे। सम्मेलन के संयोजक राहुल कस्तला और पीयूष शर्मा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील प्रजापति ने किया। सचिन चौहान, सौरभ चौहान, गौरव चौहान, राहुल पंडित, कपिल राणा, क्षितिज सिंघल, मनीष पहलवान, आशुतोष वत्स, अंकुर शर्मा, ईशान, अंकित, अनुज, अनुराग, मयंक, चिराग, दीपक शर्मा, नासिर सैफी, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
सम्मेलन में युवाओं को दिलाया 2019 में पूर्ण बहुमत की सरकार का संकल्प
- जिला और महानगर इकाई के अलग-अलग हुए आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें