फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पांजलि अर्पित कर किया क्रांतिवीरों को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्पांजलि अर्पित कर किया क्रांतिवीरों को नमन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान का आगाज क्रांति दिवस (10 मई) को शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। अमर उजाला की ओर से औघड़नाथ मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पण समारोह हुआ।
आयोजन में डॉ. रीता बहुगुणा जोशी कै बिनेट मंत्री उप्र सरकार महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यटन विभाग, मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार, एडीजी प्रशांत कुमार एवं पर्यावरणविद् पद्मश्री अनिल प्रकाश जोशी सहित शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर शहीद स्तंभ पर फू ल चढ़ाकर शहीदों को नमन किया। एमडीए वीसी साहब सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, एसएसपी राजेश कुमार पांडे, एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, एसपी देहात राजेश कुमार, एएसएपी सतपाल सिंह, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सरधना विधायक संगीत सोम, दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, किठौर विधायक सतबीर त्यागी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, कैंट बोर्ड सीईओ प्रसाद चवन, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा, नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल, टीएसआई दीनदयाल दीक्षित व नदीम खान ने भी शहीदों क ो पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

अमर उजाला लगातार पिछले नौ सालों से हर वर्ष मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान का आयोजन कर रहा है। वर्ष 2010 से प्रारंभ हुआ आजादी क े पर्व को मनाने का यह सिलसिला अनवरत जारी है। हर वर्ष शहरवासियों के सहयोग से मां तुझे प्रणाम अभियान अब महाभियान का रूप ले चुका है। क्रांति दिवस पर शहरवासियों ने औघड़नाथ मंदिर में बने शहीद स्तंभ पर शहीदों को पुष्प चढ़ाकर नमन किया। एनसीसी कैडेट्स ने सलामी दी। बच्चों, बुजुर्गों व स्वतंत्रता सेनानियों सभी ने क्रांतिवीरों को नमन किया। पुलिस, प्रशासन, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संगठनों के साथ स्कूल, कॉलेजों के प्रिंसिपल, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आयोजन में शामिल हुए। क्रांति स्मारक के पास ही लगे साइन बोर्ड पर सभी अतिथियों व शहरवासियों ने स्लोगन लिखकर शहीदों को नमन किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने शहीदों का बलिदान अविस्मरणीय रहेगा संदेश लिखा। एडीजी प्रशांत कुमार ने जयहिंद के साथ शहीदों को नमन किया। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने शहीदों को चरण वंदन और नमन लिखा। शहीदों का यह बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा। युवा पीढ़ी को क्रांतिवीरों के बलिदान से प्रेरित होकर देशसेवा में तत्पर होना चाहिए।

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रारंभ हो क्रांति
पर्यावरणविद् डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि मेरठ वो एतिहासिक भूमि है जहां से 1857 की क्रांति का आगाज हुुआ। अंग्रेजों के खिलाफ विरोध की चिंगारी फू टी, जिसने पूरे देश में आजादी की लहर को हवा दी। इसी शहर से पर्यावरण संरक्षण की क्रांति का आगाज होना चाहिए। औघड़नाथ मंदिर परिसर के इस पवित्र शहीद स्तंभ से अब पर्यावरण बचाओ की क्रांति का संकल्प लेना होगा। तभी भावी पीढ़ियां सुरक्षित होंगी। तेजस्वी त्यागी ने दोनों हाथों से संदेश लिखकर शहीदों को नमन किया।

इन लोगों का भी रहा सहयोग
रालोद के पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र शर्मा, रालोद प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष किशन कुमार किशनी, इंद्रपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, सपा से संगीता राहुल, भाजपा नेता विनीत शारदा, बसपा मेरठ सहारनपुर मंडल प्रभारी शाहजहां सैफी, सचिव नवाब सिंह लखवाया, जिला उपाध्यक्ष आतिर रिजवी, दीपक राणा, संगीता दोहरे, भारतीय किसान आंदोलन से कुलदीप त्यागी, भाकियू के रविंद्र फौजी, कुस्तुब त्यागी, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. तनुराज सिरोही, पीएल शर्मा जिला अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह, आंचल सिद्धू, डॉ. विरोत्तम तोमर, डॉ. एमके बंसल, एसीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, डॉ. रवि राणा, मेडिकल प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी, स्वतंत्रता सेनानी धर्मदिवाकर, स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण कुमार खन्ना, महेंद्र सिंह धानक, समाजसेवी अनूप सिंघल, ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल, फैज ए आम इंटर कॉलेज से कैप्टन डॉ. आई ए खान, एनसीसी कैडेट फरमान, शादाब व टीम, सरबजीत कपूर, हर्ष चौहान, ब्रिजेश चौहान, डॉ. अनुराग, अनिल जैनवाल, कांग्रेस नेता दिनेश मोहन शर्मा, सैयद सलीमुद्दीन शाह, सपा नेता परविंदर सिंह ईशु, कांग्रेस से नईम राणा, गिरीश भारद्वाज, प्रशांत कौशिक, शेखर माथुर, अमित नागर, आयुष गोयल, पीयूष गोयल, अंकित चौधरी, अजय मित्तल रेडक्रॉस सोसाइटी, बनी सिंह चौहान राज्य कर्मचारी संघ, कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, छोटूलाल, कमिश्नरी से अयाज, भाजपा नेता अंकित चौधरी, चौधरी यशपाल सिंह, अभिषेक जैन, समाजसेवी इमरान सिद्दीकी, समाजसेवी जैनब जैदी, शूटिंग कोच अमोल प्रताप सिंह, कैलाश प्रकाश स्टेडियम से भूपेंद्र सिंह यादव, कोशिश संस्था के अध्यक्ष अजय सेठी, क्रिकेट कोच अतहर अली, अभिनेता गिरीश भारद्वाज, कारी शफीकुर्रहमान कासमी, कारी अफ्फान कासमी, यतिका पुंडीर, शूटिंग कोच आदित्य शर्मा, योगी आशीष शर्मा, समाजसेवी हसीन अहमद सैफी, मोहम्मद सलीम सैफी, अमित ठाकुर, आईआईए से अतुल भूषण गुप्ता, सौरभ पंडित, तुषार जैन, विवेक राज, सचिन कर्णवाल, भाजपा नेता अमरदीप पंवार, मनोज जिटौली, समाजसेवी अनूप सिंघल, महिला चिकित्सक डॉ. सरिता त्यागी, पूर्व पार्षद रामदत्त शर्मा, नरेश डाबका, नरेंद्र यादव, भाजपा महिला मोर्चा से डॉ. अंजू वारियर, निर्मल, भाजपा नेता ममता त्यागी, मीरा मिश्रा, आम आदमी पार्टी से जिला संयोजक शैलेंद्र गौड़, डॉ. शुऐब खान, डॉ. दिपेंद्र कुमार जैन, कामरेड शरीफ अहमद, एके जौहरी, साठा संस्थापक से विजय सिसौदिया, शबी खान, राकेश कुशवाहा, सुरेंद्र सिहं फौजी, मुकेश अग्रवाल, अनिल आदि मौजूद रहे।


उद्यमियों और व्यापारियों ने भी अर्पित किए पुष्प
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन अध्यक्ष अंकुर जग्गी, पदाधिकारी सौरभ, विभोर अग्रवाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स बांबे बाजार से महामंत्री सरदार बलबीर सिंह, चैंबर कॉमर्स रोडवेज से मनीष प्रताप सिंह, करण प्रताप, सतीश चंद जैन, गौरव शर्मा, दलजीत सिंह, सूरजकुंड स्पोर्ट्स व्यापार संघ अध्यक्ष विपुल सिंघल, संदीप रेवड़ी, राजीव गुप्ता काले, अमन गुप्ता, सराफा एसोसिएशन महामंत्री दिनेश रस्तौगी, डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के विनेश जैन, अनुज सिंह, योग संस्कृति क्लब से सीमा अदलखा, निशा सक्सेना, शारदा रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष ब्रजेश मित्तल, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, रमेश शर्मा, निर्दोष कुमार शामिल हुए।

सामाजिक संस्थाओं ने भी किया नमन
बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पांडे, शिवकुमारी गुप्ता, डॉ. क्षमा चौहान, विनीता तिवारी, अभिलाषा फाउंडेशन, कविता गर्ग, आशा शर्मा, सीमा सिंघल, गीता मांगलिक, मानसी संस्था की अध्यक्ष साधना श्रीवास्तव, संजीवनी महिला संस्था से निशी जैन, लेडीज क्लब से स्वाति गुप्ता, सारथी संस्था से कल्पना पांडे, मयंक वर्मा, आशीष, संजना वत्स रस्तोगी, प्रेमल, रीना पटेल, वंदना आहूजा, कृष्णा ढाका शामिल हुए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्यों ने किया शहीदों को याद
एमपीएस ग्रुप के चेयरमैन ताराचंद शास्त्री, दीवान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एचएम राउत, मेरठ पब्लिक स्कूल गर्ल्स विंग की प्रिंसिपल मधु सिरोही, सेंट जोंस स्कूल की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन, मिलेनियम पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सतीश शर्मा, दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सविता चड्डा, एमपीएस मेन विंग के प्रिंसिपल संजीव अग्रवाल, गार्गी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा सक्सेना, महावीर इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुशवाहा, ब्लॉसम्स स्कूल के प्रिंसिपल अविनाश सिंह अलग, खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मनु भारद्वाज, कालका स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. कर्मेंद्र सिंह, सिटी वोकेशनल स्कूल से योगेश बत्रा, चावली देवी कन्या इंटर कॉलेज की प्रिसिंपल डॉ. नीलम, विद्या ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल विनीत सूद व जीजीआईसी हापुड़ी रोड इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल पूनम गोयल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें