फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या को लेकर नगरायुक्त से मिले भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल समस्या को लेकर नगरायुक्त से मिले भाजपाई
विज्ञापन

मेरठ। महानगर में पेयजल और रेन बसेरों की खराब व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा पार्षद नगरायुक्त से मिले। बोर्ड बैठक में पास हुए हैंडपंप रिपेयर के प्रस्ताव पर एक माह भी अमल न होने पर पार्षदों ने नाराजगी जताई। जिस पर नगरायुक्त ने महाप्रबंधक जल को तत्काल पेयजल की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद ललित नागदेव, राजेश रोहेला, समीर चौहान, विपिन जिंदल, पंकज गोयल, संदीप रेवड़ी इकट्ठा होकर निगम में नगरायुक्त मनोज कुमार से मिलने पहुंचे। भाजपा पार्षदों ने कहा कि गर्मी में महानगर की जनता को पर्याप्त पीने का पानी नहीं मिल रहा है। काफी संख्या में हैंडपंप खराब हैं। मार्च माह में हैंडपंप ठीक होने थे। जो अभी तक नहीं हुए हैं। तत्काल हैंडपंप, सबमर्सिबल और ट्यूबवेल ठीक कराएं जाएं। जिससे जनता को पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में मिल सके। इसके अलावा रेन बसेरों में न तो पंखे हैं और न पीने के पानी की व्यवस्था है। नगरायुक्त ने जहां प्रत्येक रेन बसेरे में पंखे, वाटर कूलर और गद्दों आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए वहीं महाप्रबंधक जल एसके सिन्हा को तत्काल हैंडपंप ठीक कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्यूबवेलों के संचालन का ठेका 31 मई तक होने की बात कहते हुए, उसके बाद ट्यूबवेल संचालन पूरी तरह स्काडा आटोमेशन से ही किए जाने की बात कही।
विज्ञापन


खास बातें:
पार्षदों ने रेन बसेरों में सुविधाओं की उठाई मांग
पिछले सप्ताह भाजपा पार्षदों ने रेन बसेरों का किया था निरीक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें