फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरबत पीने से युवक की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी पर शरबत में जहर मिलाकर देने का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। मकबरा अब्बू में रविवार रात शरबत पीने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसे रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। युवक ने अपनी पत्नी पर शरबत में जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मकबरा अब्बू निवासी एक युवक को रविवार रात बीमार हालत में रेलवे रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से पुलिस को मीमो भेजकर इसकी सूचना दी गई। एसओ रेलवे रोड के अनुसार युवक ने आरोप लगाया कि रात को जब वो घर आया तो उसकी पत्नी ने उसे शरबत बनाकर दिया था। उसे पीने से ही उसकी हालत खराब हुई है। उसने शक जताया कि उसकी पत्नी ने ही शरबत में कीटनाशक मिलाकर उसे दिया है। एसओ के अनुसार पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि पति पत्नी के बीच सुबह भी कहासुनी हुई थी। संभवत: इसी विवाद की वजह से युवक अपनी पत्नी पर आरोप लगा रहा है। युवक की हालत भी ठीक है। चिकित्सकों से भी बात की गई, लेकिन जहर देने जैसे स्थिति नहीं मिली। इस मामले में तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें