मेरठ। खिर्वा चौराहा स्थित संत शिरोमणि गुरू रविदास शिक्षा संस्था में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के अवसर पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राम कुमार असनावडे व संचालन मनोज राज ने किया। बैठक में 15 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। वहीं 22 अप्रैल को विचार गोष्ठी पर सहमति बनी। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में दुष्यंत, सुशील कुमार, सुनील एडवोकेट, रविंद्र सिंह, विनोद कुमार, वीर सिंह, सुनील, अनुपम कुमार, बिजेन्द्र कुमार, गुलशन, अरविंद, भारत भूषण, डॉ. प्रवीन कुमार, संजय कटारिया मौजूद रहे।