फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के बड़े अधिकारी बताकर प्रिसिंपल की पत्नी से ज्वैलरी ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अफसर बता महिला से ज्वैलरी ठगी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर प्रिंसिपल की पत्नी से ज्वैलरी ठग ली। साथ ही महिला को कागज की पुड़िया में पत्थर के टुकड़े थमाकर फरार हो गए। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-11 निवासी श्याम सुंदर शर्मा एल ब्लॉक स्थित कैपिटल पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उनकी पत्नी विद्या शर्मा शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दवा लेकर पैदल ही अपने घर जा रही थीं। घर से करीब 50 मीटर पहले बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने कहा कि शहर में चेकिंग चल रही है। हम पुलिस के बड़े अधिकारी हैं और चेकिंग कर रहे हैं। महिला से कहा कि आपने चेन और दो अंगूठी पहन रखी हैं। इन्हें उतार लो, नहीं तो कोई लूट कर ले जाएगा। आरोपियों की बात में आकर महिला ने चेन और अंगूठी उतारकर अपने बैग में रख ली। इस बीच एक और युवक भी पहुंच गया और महिला को देखकर कहा कि तुम्हारे जेवर की जांच की जाएगी। इस पर उसने महिला की चेन, अंगूठी लेकर एक कागज में रख ली। इस बीच दूसरे युवक ने कागज की दूसरी पुड़िया महिला के हाथ में थमा दी और कहा कि इसे बैग में रख लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे चले गए। आरोपियों के जाने के बाद महिला ने बैग में कागज की पुड़िया देखी तो उसमें पत्थर के टुकड़े थे। महिला के पति ने नौचंदी थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला का कहना है कि शास्त्रीनगर में जिस स्थान पर ठगी की घटना हुई है वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दोनों युवक कैद हो गये। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें