सैय्यद अतहरुद्दीन राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा
उर्दू विभाग की तरफ से बृहस्पति भवन में शिक्षकों, डॉक्टरों व खिलाड़ियों का सम्मान
मेरठ।
सैय्यद अतहरुद्दीन मेमोरियल सोसाइटी और चौधरी चरण सिंह विवि के उर्दू विभाग के तत्वावधान में सोमवार को बृहस्पति भवन में उर्दू के विख्यात साहित्यकार सैय्यद अतहरुद्दीन की पुण्यतिथि पर पुरस्कारों का वितरण हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. फारूक बख्शी मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विवि हैदराबाद ने की।
मुख्य अतिथि मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विवि के पूर्व कुलपति ख्वाजा शाहिद और पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, डिप्टी डायरेक्टर इन्फॉरमेशन सैय्यद वजाहत हुसैन रिजवी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. खालिद ने किया। नाअत शुबी रानी और सादिक ने गजल पेश की। मदीहा असलम ने सैय्यद अतहरुद्दीन की कविता फरजाना सुनाकर वाहवाही लूटी। इस दौरान शिक्षा, साहित्य, समाज और निशानेबाजी के क्षेत्र मेें महत्वपूर्ण कार्य करने वालों को पुरस्कार दिए गए। स्वागत भाषण सैयद मेराजुद्दीन तथा आभार डॉ. असलम जमशेदपुरी ने किया।
इस वर्ष प्रो. शबनम हमीद उर्दू विभागाध्यक्ष इलाहाबाद विवि को साहित्य, डॉ. राजीव अग्रवाल को सामाजिक, अहवर रिजवी निशानेबाजी के लिए सैयद जकीउद्दीन पुरस्कार और आईआईएमटी विवि को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ख्वाजा शाहिद ने कहा कि अतहरुद्दीन जैसे साहित्यकार, मिलनसार, और आदर्श इंसान आज के युग में कम ही पैदा होते हैं। डॉ. असलम जमशेदपुरी ने कहा कि वे कथनी के बजाय काम में विश्वास रखते थे। कार्यक्रम में तालिब जैदी, डॉ. विद्या सागर, रिफत जमाली, डॉ. आबिद जैदी, डॉ. इफत जकिया, एडवोकेट सरताज अहमद, हाजी इमरान कुरैशी, सैयद आसिम, मुहसिन, अहतराम, फुरकान, डॉ. इरशाद, कहकशा आदि मौजूद रहे।