पेड़ कटान की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
चादीनगर (बागपत)। रटौल गांव स्थित गैस एजेंसी के पास में पुलिस को आम के हरे पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची। चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो मजदूर उन्हें देखते ही फरार हो गए। चौकी पुलिस ने बताया कि इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।