एसडीएम खेकड़ा ने सुनीं समस्याएं
चांदीनगर (बागपत)। शीतकालीन भ्रमण के चलते एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जनकल्याण कारी योजनाओं से अवगत कराया । गांव के लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग, जल निकासी, पेंशन सहित विभिन्न समस्याएं बताई। इसमें तहसीलदार जसधीर सिंह, अमरेश, अभिजीत, राहुल, लेखपाल सुंदरलाल, शिवदत शर्मा, राहुल मौजूद रहे।