फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध ऑटो से लग रहा चौराहों पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध ऑटो से लग रहा चौराहों पर जाम
विज्ञापन

मेरठ। शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर अवैध ऑटो मुसीबत बनते जा रहे हैं। आए दिन चौराहों पर अवैध ऑटो से जाम लगता है। वहीं पुलिस की कार्रवाई भी सप्ताह में सिर्फ एक या दो दिन होती है।
शहर में करीब चार हजार अवैध ऑटा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अधिकांश ऑटो दस साल से अधिक साल पुराने हैं जो डीजल से चलते हैं। एनजीटी के भी आदेश हैं कि ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करें। लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। मोदीपुरम, रुड़की रोड, जीरो माइल चौराहा, बेगमपुल, लालकुर्ती मुख्य मार्ग, कमिश्नरी आवास चौराहा, गंगानगर, जेल चुंगी चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, मेडिकल कॉलेज, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड, हापुड़ अड्डा चौराहा, भूमिया का पुल, लिसाड़ी रोड, दिल्ली रोड, बागपत रोड और परतापुर में अवैध ऑटो के कारण जाम लगता है। शहर में ऑटो की अवैध तरीके से यूनियन बनाकर ठेके भी छोड़ दिए गए। खटारा ऑटो से कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक ट्रैफिक पुलिस गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में लगी हुई थी। अवैध ऑटो को लकर जल्द ही पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें