आबकारी कार्यालय का किया घेराव
मेरठ। खुलेआम बिक रहे प्रतिबंधित मादक पदार्थों पर रोक की मांग को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आबकारी अधिकारी एसपी सिंह का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशू शर्मा ने बताया कि सिर्फ भांग बेचने की अनुमति लेकर ठेकों पर चरस, अफीम व हिरोइन जैसे खतरनाक प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है। आरोप है कि यह सब आबकारी विभाग व थाना पुलिस की शह पर हो रहा है। ऐसे पदार्थ युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का काम कर रहे है। मादक पदार्थ अपराध को बढ़ावा दे रहे है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिन में मादक पदार्थों पर रोक नहीं लगी तो संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। घेराव करने वालों में मधु चौधरी, अनिल सिरोही, सुमेर सिंह धार, मंजीत सिंह कोछर, बुंदू खान अंसारी, दीपक मलिक, कांति प्रसाद, नीरज कौशिक, हिमांशु वत्स, मनोज शर्मा, हाजी सारिक, पवन ओवेश फेजल कपिल गुलफाम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।