आधुनिक इम्पलांट पद्धति से किया घुटने का प्रत्यारोपण
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में एक बुजुर्ग केदोनों घुटनों का प्रत्यारोपण आधुनिक तकनीक और आधुनिक इम्पलांट पद्धति द्वारा किया गया। इस तरह की तकनीक यहां पहली बार अपनाई गई है।
घुटनों का प्रत्यारोपण डॉ. डीडी त्यागी (65) निवासी आशियाना कालोनी मुरादाबाद का किया गया है। वह मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पिता हैं। वह 20 सालों से घुटने की बीमारी से ग्रस्त थे। तीन सालों से चलने, फिरने और रोजमर्रा की जरूरत में भी घुटनों से परेशान थे। वह शुगर और दिल की बीमारी से भी पीड़ित हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. परवेज अहमद की देखरेख में उन्हें भर्ती किया गया था। ऑर्थोपेडिक्स टीम में डॉ. परवेज अहमद के अलावा डॉ. शशांक जिंदल, डॉ. सुर्यांश मोहन और बेहोशी में डॉ. सुभाष दहिया शामिल रहे।
डॉ. परवेज अहमद ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इस तरह के इम्पलांट का पहली बार इस्तेमाल किया गया है। इस इम्पलांट की कार्यक्षमता 10 गुना ज्यादा होती है और इसकी लाइफ 20 साल तक आंकी गई है, जो कि नार्मल इम्पलांट से 10 साल ज्यादा है। यह मरीज को एलर्जी से भी बचाता है, क्योंकि ऑक्सीनियम पद्धति में कोबाल्ट क्रोमियम और निकिल मिश्रित धातु नहीं होती है। इससे मरीज को धातु एलर्जी का खतरा भी नहीं होता है और मरीज की चाल भी इस पद्धति द्वारा ज्यादा होती है। मेडिकल कॉलेज केप्रिंसिपल डॉ. एसकेगर्ग, कॉलेज की फैकल्टी और सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी ने पूरी टीम को बधाई दी है।
प्रत्यारोपण की लागत हुई कम
सरकार द्वारा घुटना प्रत्यारोण की लागत कम करने से लोगों की काफी राहत मिली है। पहले इस तरह के एक घुटने की लागत दो लाख के लगभग आती थी, वह अब घट कर करीब 75 हजार रुपये रह गई है।ॅ
खास बात
मेडिकल कॉलेज में पहली बार अपनाई गई इस तरह की तकनीक