सैक्स चेंज कराकर युवती ने
रचाई दूसरी युवती से शादी
शादी समारोह में परिवारीजनों ने भी लिया भाग, शहर के गणमान्य व्यक्ति भी रहे मौजूद
बिजनौर। शहर की एक युवती मधु (परिवर्तित नाम) ने सैक्स चेंज कराकर युवक बन गई और अपनी एक सहेली सोनिया (परिवर्तित नाम) से शादी रचा ली। दोनों काफी लंबे समय से एक साथ रह रही थी।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले दोनों ने उत्तरांखड के एक विवाह मंडप में शादी कर ली। इस शादी में इनके परिवार के अलावा परिचित और जिले कई गण्यमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। फेसबुक पर इस शादी के फोटो भी डाले गए हैं। जनपद के लोग दोनों को बधाई दे रहे हैं। दोनों की शादी की फोटो बहुत तेजी से बिजनौर के व्हाट्सएप ग्रुपों व फेसबुक पर वायरल हो रही है। दोनों में लंबे समय से दोस्त थी और एक ही साथ एक घर में ही रह रही थी। परिचितों के अनुसार दोनों ने 11 दिसंबर को एक दूसरे को माला पहनाई और सात फेरे लिए। शादी में परिवारजनों के साथ काफी संख्या में मिलने वाले और परिचित भी शामिल हुए। शादी में शामिल होने वालों को कहना है कि शादी का विधिवत रजिस्ट्रेशन कराया है। विवाह से दोनों के परिवारीजन भी खुश है। जानकारी मिली कि दोनों में से एक लड़की ने हाल ही में आपरेशन कराकर अपना सैक्स चेंज करा लिया है।