मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में एक दिवसीय एनसीसी शिविर का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्राचार्या कैप्टन सुमन शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉसम्स स्कूल की प्राचार्या बिंदू, उप प्राचार्या विनीता व अर्थशास्त्र विभाग की अंशकालिक प्रवक्ता रोहिणी भाटिया रहीं।
पुराने कैडेट्स ने कैंप कमांडर, डिप्टी कैंप कमांडर, ट्रेनिंग ऑफिसर, कैंप एड्ज्यूटेंट, सूबेदार, मेजर, बटालियन, हवलदार मेजर, क्वार्टर मास्टर, कंपनी कमांडर आदि की भूमिका को निभाया। यास्मीन, बरखा गर्ग, मोनिका, नीतू सिंह, मोनिका अधिकारियों के पद पर रहीं। कैंप में एरोबिक्स का प्रशिक्षण शिवानी आर्या व योगा का प्रशिक्षण बीना ने दिया। कैप्टन अविनाशी पटवाल ने कैंप में पदचिन्ह् वितरण की एवं परेड की सलामी ली। प्राचार्या स्नेह गुप्ता ने कैप्टन अविनाशी पटवाल को सम्मानित किया। कैप्टन पटवाल ने लाइन एरियर के साथ कैंप का निरीक्षण किया। कैंप कमांडर यास्मीन ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्हें एनसीसी की जिम्मेदारियों के बारे में बताया। कैडेट्स को चार कंपनी में बांटकर मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट, बेटल क्राफ्ट व एनसीसी की जानकारी दी गई। मोनिका सिंह, नीतू सिंह, मोनिका व पूर्व एनसीसी कैडेट मीनाक्षी ने संबोधन किया। दूसरे सत्र में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। शिविर की संयोजिका मेजर डॉ. पूनम लखनपाल व कैप्टन डॉ. अंजुला राजवंशी रहीं। दूसरे सत्र में सांस्कृतिक आयोजन हुए।