फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे चेस्टा के गानों पर थिरके स्टूडेंट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मी गानों पर थिरके स्टूडेंट्स और डॉक्टर्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। स्पोर्ट ओ कल्चरल फेस्ट 2017 मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात फिल्मों गानों पर मेडिकल स्टूडेंट्स और डॉक्टर्स थिरके बिना न रह सके। यह कार्यक्रम रात 10 बजे तक चला। इसमें डीजे चेष्टा आई र्हुइं थी। यहां 17 नवंबर को अमनप्रीत वाही, 19 को डीजे जेजी और 22 को सागरिका डेब आएंगी।
मेडिकल कॉलेज से जुड़े कुछ लोग इसे आचार संहिता का उल्लंघन बता रहे हैं और प्रशासन से इसकी शिकायत भी कर चुकेहैं। साथ ही ट्वीट भी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ, डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि 22 नवंबर तक चलने वाले इन कार्यक्रमों में ग्लेम नाइट, कस्तूरी हाट, म्यूजिकल ईवनिंग, डांस, डिबेट, स्टेज एंड स्ट्रीट प्ले के अलावा क्रिकेट, फुटबाल और वालीबॉल का आयोजन भी किया जाता। उन्होंने बताया कि 30 मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न इसमें हिस्सा ले रहे हैं। यह हर साल कराया जाता है और नियमों के तहत ही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट मैच में एलएलआरएम ने सहारनपुर को हराया
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के स्पोर्ट ओ कल्चरल फेस्ट 2017 के तहत मंगलवार को अलग-अलग मैदानों पर खेले गए क्रिकेट मैचों में एलएलआरएम-ए ने जीएमसी सहारनपुर को 79 रन से हराया। वहीं पीजीआई रोहतक ने एनसी मेडिकल कॉलेज पानीपत को पांच विकेट से हराया, संतोष मेडिकल कॉलेज गाजियाबाद ने जामिया हमदर्द दिल्ली को दो विकेट से हराया, केजीएमयू लखनऊ ने सैफई को छह विकेट से हराया, जबकि मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ने एमएएमसी दिल्ली को 28 रन से हराया।
खास बात
स्पोर्ट ओ कल्चरल फेस्ट में रही धूम, आचार संहिता का उल्लंघन की शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें