हस्तिनापुर। खंड विकास कार्यालय पर विधवा पेंशन के लिए चलाई जा रही योजना एवं उसके लाभ की जानकारी दी गयी। एडीओ समाज कल्याण ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय पर तीन दिवसीय विधवा पेंशन कैंप लगाया गया है। जिसमें सूची के साथ उनको योजना का लाभ दिए जाने के लिए फार्म भी भरवाए। यहां प्रोबेशन काउंसलर सतेंद्र कुमार ने भी फार्म भरवाए। इस अवसर पर गन्ना पर्यवेक्षक वेदपाल सिंह, राकेश कुमार समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।