फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल ने पैराई सत्र की तैयारियां की शुरु।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

मवाना शुगर मिल ने गन्ना पेराई सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ग्राम धनपुरा में तौल केंद्र स्थापित करने के लिए कांटा आदि लगाया गया है। वहीं, मिल की ओर से किसानों को शरदकालीन गन्ना बुवाई तथा इसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। मिल अधिकारियों को अनुसार दीपावली के तुरंत बाद मिल चालू किए जाने की योजना है।
मवाना शुगर मिल के उप गन्ना प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गांव धनपुरा में प्रथम कांटा लगाकर पेराई सत्र की तैयारियों का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर यूनिट हेड योगेश कुमार चौहान, अतिरिक्त महाप्रबंधक गन्ना प्रमोद बालियान आदि उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मिल द्वारा 130 क्रय केंद्रों की स्थापना की जानी है। मिल दीपावली के तुरंत बाद चालू किए जाने की योजना है। इस वर्ष प्रत्येक क्रय केंद्र पर ऑनलाइन गन्ना खरीद की सुविधा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मवाना शुगर मिल की ओर से किसानों को द्वारा ट्रेंच विधि से 4 फीट की दूरी पर गन्ना बुवाई की जानकारी दी। उप गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शरदकालीन गन्ना बुवाई कर किसान 20-25 प्रतिशत अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। साथ भूमि की तैयारी के समय श्रीराम बहार ओर्गेनिक मेन्योर 5 बैग प्रति बीघा डालने की सलाह दी वही,ं ररसायनिक उर्वरकों का संतुलित मात्रा में उपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर नंदकिशोर, ओमवीर, सलेख चंद, राजीव कुमार. मनोज राना आदि उपस्थित थे।
मुख्य बातें
मवाना शुगर मिल अधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर तौल केंद्र स्थापित कराया
किसानों को शरदकालीन गन्ने की बुआई की जानकारी दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें