फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक पर निकले शिक्षक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैंट इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। करीब एक घंटे तक लहूलुहान हालत में शिक्षक सड़क किनारे पड़ा तड़पता रहा। एक राहगीर की सूचना पर पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करीब दो घंटे बाद परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बकरी मोहल्ला, लालकुर्ती निवासी विनोद अरोड़ा (32) पुत्र प्यारेलाल अरोड़ा कचहरी नाला स्थित कल्याणी मोहल्ले में अरोड़ा कोचिंग सेंटर चलाते थे। विनोद बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे घर से सैर करने निकले थे। कंपनी बाग के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। काफी देर बाद तक भी विनोद घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। थाना लालकुर्ती पहुंचने पर परिजनों को पता लगा कि पुलिस को कंपनी बाग के पास लावारिस शव मिला था। परिजनों ने पोस्टमार्टम जाकर शव की पहचान की।
विनोद की मौत की जानकारी लगते ही रिश्तेदारों का तांता लगने लगा। परिजनों ने बताया कि विनोद के दो बेटे हैं, जो दिल्ली में पढ़ते है। विनोद पत्नी और विधवा मां के साथ बकरी मोहल्ले में रहते थे। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। इस मामले में सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल का कहना है कि वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

सुबह की सैर हो रही खतरनाक
शहर में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों की वाहनों की चपेट में आने से मौत हो चुकी हैं। पुलिस का मानना है कि सुबह के समय ट्रक और बसों के चालक नींद में होते है, जिसके चलते हादसे होते हैं। एक महीने पहले रुड़की रोड पर एक महिला, दिल्ली रोड पर एक व्यापारी की मौत हुई थी। मॉर्निंग वॉक के दौरान लूट की वारदात भी सबसे ज्यादा होती हैं। इसको देखते हुए एसएसपी ने मॉर्निंग सुरक्षा प्लान भी बनाया था। लेकिन वह अभी शुरू नहीं हुआ। पुलिस ने सुबह की सैर के दौरान मुख्य मार्गों पर एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

खास बात
- कंपनी बाग के पास लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़पते रहा
- अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें