संगठन के पदाधिकारी मनोनीत किए
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। युवा भारत संगठन की बैठक हुई। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के राज्य प्रभारी डॉ. एसपी सिंह मुख्य अतिथि रहे। युवा जिला प्रभारी प्रदीप कुमार गठीना ने बताया बैठक में युवा भारत संगठन को मजबूत बनाने के लिए योग की कक्षाओं के विस्तार, संगठन के विस्तार, तहसील और ब्लॉक प्रभारी का चयन किया। संगठन के सह प्रभारी तिलकराम वशिष्ठ, बड़ौत ब्लॉक के प्रभारी संजीव, खेकड़ा के बॉबी चौधरी, छपरौली के राम कुमार, बिनौली डॉ. नीरज, तहसील बड़ौत डॉ. सतीश, बागपत सुशील त्यागी, खेकड़ा आकाश चौधरी को बनाया। इसमें सुमन, मंजू, सरिता, सुनीता जैन, अन्नू चौधरी, राहुल कुमार, रविंद्र कुमार, दीपक, ऋतिक, भगत देव यादव आदि रहे।