फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन की खबरें...

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णा पब्लिक स्कूल गणेश चतुर्थी मनाई
विज्ञापन

मेरठ। कृष्णा पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई। छात्रों ने गणपति का मास्क लगाकर उनके द्वारा दी गई शिक्षा को बताया। रंगोली प्रतियोगिता में माधुरी ग्रुप ने पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधक भोपाल सिंह ने कहा भगवान गणेश की तरह अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। स्कूल इंचार्ज अंजलि पटेल ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में इंदु, कोमल, कंचन, अनु का सहयोग रहा।

अध्ययन के छात्रों स्वच्छता की शपथ ली
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प स्वच्छ भारत अभियान के तहत सीबीएसई द्वारा निर्देशित स्वच्छता शपथ कार्यक्रम के अनुसार शताब्दीनगर स्थित द अध्ययन स्कूल में बुधवार को विशेष सभा में शपथ ग्रहण कराई गई। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। शपथ का मकसद देश को स्वच्छ बनाने के अलावा गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और सांप्रदायिकता मुक्त बनाना बताया।
विज्ञापन


स्वस्थ रहने के टिप्स दिए
मेरठ। दयावती मोदी इंटरनेशनल में एनडीटीवी की ओर से चल रहे अभियान बेहतर इंडिया की तरफ में सिटी मैनेजर प्रदीप गिल ने विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर स्वच्छ, बेहतर वातावरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति को पहल करनी होगी। बच्चों ने सवाल जवाब किए। प्रिंसिपल रेनू अनेजा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

आईआईएमटी में फुटबाल प्रतियोगिता
मेरठ। आईआईएमटी बोर्डिंग स्कूल में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रिंसिपल आरबी सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहला मैच दयानंद और विवेकानंद टीम के बीच खेला गया। विवेकानंद टीम ने जीत हासिल की। कोऑर्डिनेटर सिल्की वर्मा, श्रुति सिंह, डिंपल चावला, प्रीति चौधरी का योगदान रहा।
विज्ञापन


डीएवी की ओर से ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू
मेरठ। डीएवी सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस की ओर से बुधवार को सीजेडीएवी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर में दो दिवसीय ट्रेनिंग कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू हुआ। इसमें डीएवी स्कूलों के ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, कलस्टर हेड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 35 डीएवी स्कूलों के प्रिंसिपल और मास्टर ट्रेनर ने भाग लिया। डीएवी के रीजनल डायरेक्टर डॉ. एस मारिया और एचके मोहंती मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में बदलते परिवेश में शिक्षण और मूल्यांकन पद्धति, परीक्षा प्रणाली में हो रहे परिवर्तन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें