मेरठ। बुधवार देर रात नवीन मंडी की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने अतुल माहेश्वरी सेतु पार करते ही गोशाला के सामने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान कार चालक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची टीपी नगर पुलिस ने घायल अविनाश निवासी रिठानी और उसके साथी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।