फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हिंदू युवा वाहिनी ने मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम का समर्थन किया है। बुधवार को वाहिनी के प्रतिनिधिमंडल ने महानगर प्रभारी अनूप रस्तोगी के नेतृत्व में मंडलायुक्त से मुलाकात की। वाहिनी सदस्यों ने जहां इस मुहिम का विरोध करने वालों की निंदा की तो भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए उठाए गए प्रत्येक कदम पर मंडलायुक्त के साथ रहने की बात कही। इस आशय का समर्थन पत्र भी मंडलायुक्त को सौंपा गया। इस दौरान मंडल प्रभारी सचिन मित्तल, हेमंत कुमार, अंकित शर्मा, नवनीत, मंजीत चौधरी, अजय सोम आदि मौजूद रहे। उधर, भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति की जिला इकाई ने भी मंडलायुक्त से मुलाकात कर भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम का समर्थन पत्र दिया। इस दौरान प्रदीप कंसल, जीत सिंह तोमर, सर्वेश नंदन गर्ग, जतन स्वरूप शर्मा, उम्मेद अली, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें