मेरठ। सीसीएसयू की ओपन मेरिट के लिए एडमिशन पोर्टल से निर्धारित प्रारूप और ऑफर लेटर की डाउनलोडिंग शुरू हो गई है। फार्म प्रिंट करने के बाद संबंधित कॉलेज में जमा करना है। सबसे ज्यादा सीटें बीकॉम में भरी हैं। विवि द्वारा जारी तीन मेरिट से 50 प्रतिशत से अधिक सीटें बीकॉम में भर गई हैं, जबकि बीएससी और बीए में थोड़ी कम भरी हैं। आवेदक ऑफर लेटर डाउनलोड करने से पहले विवि की वेबसाइट पर सीटों की उपलब्धता को चेक कर लें।
विवि के अधिकांश गर्वनमेंट एडेड कॉलेजों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की एक दिन की छुट्टी रक्षाबंधन के साथ समायोजित की है। इसलिए मंगलवार को कॉलेज बंद रहेंगे। नौ अगस्त को खुलेेंगे। बुधवार को ही ओपन मेरिट के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। अभ्यर्थी पहले ही इसकी तैयारी कर ली। सिर्फ दो कॉलेज में आवेदन कर सकता है। डाउनलोडिंग में अगर किसी को समस्या आ रही है तो वह विवि द्वारा एडमिशन पोर्टल पर दिए गए हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर सकता है।
दूसरी मेरिट की पड़ेगी जरूरत
कॉलेजों में सीट भरने के लिए दूसरी ओपन मेरिट की जरूरत पड़ सकती है। विवि ने कॉलेजों को 10 से 14 अगस्त तक एडमिशन करने को कहा है। वह विवि द्वारा घटते क्रम में दी गई आवेदकों की सूची से मेरिट तैयार होनी है। चार दिन तक सीटों के सापेक्ष आवेदकों को बुलाया जाना है। हर रोज आवेदक बदल जाएंगे। बीकॉम में बीएससी में कुछ कॉलेजों की सीटें तो फुल होने की संभावना है, लेकिन काफी कॉलेज ऐसे हैं जहां आवेदक दूसरी मेरिट में आवेदन करेंगे। पहले मेरिट में वह अपनी प्राथमिकता वाले कॉलेज में दाखिले का इंतजार करेंगे।
अगले साल की रिहर्सल
विवि ओपन मेरिट में जिस तरह कॉलेजों से प्रत्यावेदन करने वालों की सूची मांगकर घटते क्रम में आवेदकों की सूची कॉलेजों को देगा और कॉलेज उससे मेरिट तैयार करेंगे। यह फार्मूला विवि अगले दाखिले प्रक्रिया में अपना सकता है। इससे क्रास चेक रहेगा और दाखिले ऑनलाइन होंगे। इस प्रक्रिया से दाखिले जल्दी हो सकते हैं। फार्मूला हिट रहता है या नहीं इसका एक सप्ताह में चल जाएगा।
खास बात
- एडमिशन पोर्टल पर दोपहर बाद शुरू हुआ ऑफर लेटर डाउनलोड करने का काम
- आठ अगस्त तक होगा प्रारूप डाउनलोड, नौ अगस्त को कॉलेजों में होगा जमा