फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल कालेज प्रकरण की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज कैंपस से लेकर कैंटीन तक हुई पूछताछ
विज्ञापन

डेंटल कालेज में देश विरोधी नारेबाजी के आरोपों की जांच शुरू

मेरठ। परतापुर के कालका डेंटल कालेज में कश्मीरी छात्रों पर देश विरोधी नारेबाजी के आरोपों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ ब्रह्मपुरी ने कालेज पहुंचकर जांच पड़ताल की। हॉस्टल से लेकर कैंटीन तक पूछताछ हुई। मामले की जांच एलआईयू भी कर रही है। एलआईयू के सीओ ने भी बुधवार को कालेज पहुंचकर जांच की।

बुधवार को बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर ने 18 जून को कालेज में देश विरोधी नारेबाजी का आरोप लगाया था। इस आरोप को लेकर कालेज में हंगामा हुआ था। सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि कैंटीन संचालक से भी जानकारी ली गई। सीओ के अनुसार कालेज के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि भारत पाक के मैच वाले दिन वह रात 11 बजे तक कालेज में रहे लेकिन इस तरह की कोई नारेबाजी उन्होंने नहीं सुनी।
विज्ञापन


छात्र-छात्रा के बीच हुई थी बहस
बकौल सीओ कालेज में पूछताछ के दौरान पता चला कि किसी छात्र -छात्रा के बीच किसी पोस्ट को लेकर बहस हुई थी। संभवत: इसे लेकर चेटिंग भी हुई। छात्रा ने इस बात का जिक्र कैंटीन में भी किया था। एक छात्रा द्वारा किसी मामले में कालेज प्रशासन से शिकायत की गई, जिसकी जांच कालेज द्वारा दो सदस्यों की टीम से कराई जा रही है। इन सभी बातों को पुष्ट किया जा रहा है। सीओ के अनुसार कालेज के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया है कि 18 जून को कश्मीरी और गैर कश्मीरी छात्र भारत पाकिस्तान का मैच देखना चाहते थे। उन्हें इस शर्त पर अनुमति दी गई कि वह मैच के दौरान या बाद में किसी तरह की तीखा टिप्पणी या नारेबाजी आदि नहीं करेंगे।
विज्ञापन



कालेज के प्रशासनिक अधिकारी नारेबाजी की जानकारी से इंकार कर रहे हैं। कालेज की प्रधानाचार्य और दो शिक्षकों के बयान भी दर्ज होने हैं, लेकिन शुक्रवार को वह कालेज नहीं आए। जांच में यदि आरोप सही हुए तो मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी, यदि ये किसी कि माहौल खराब करने की साजिश है तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
धर्मेंद्र चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें