फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला भाकियू दो फाड़, एक गुट ने किया हाइवे जाम से किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर देश भर में भाकियू कार्यकर्ता व किसान करेंगे योग दिवस पर हाईवे जाम
विज्ञापन

हाईवे की जगह नानू गंगनहर पर जाम लगाने से इलम सिंह गुट पीछे हटा

मेरठ। मध्य प्रदेश में किसानों पर बर्बरता और मांगों को लेकर बुधवार को हाईवे पर किए जाने वाले योग से पहले ही जिला भाकियू में दरार और ज्यादा गहरी हो गई। एक जगह जाम लगाने की सहमति नहीं बनने पर इलम सिंह गुट ने हाईवे जाम से अपने को अलग कर लिया। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह दबथुआ गुट ने नानू गंगनहर पर करनाल हाईवे जाम करने का आह्वान किया है।
भारतीय किसान यूनियन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार सुबह 9 से 11 बजे तक दो घंटे हाईवे जाम करने का एलान किया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के अनुसार योग दिवस पर सरकार से विरोध प्रकट करेंगे। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सभी जगह संगठन पदाधिकारी हाईवे जाम करने की तैयारी में जुटे हैं। पहले से ही दो गुटों में बंटें जिला भाकियू संगठन को हरिद्वार में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में बाबा इलम सिंह के नेतृत्व में एक जगह पर ही जाम करने की जिम्मेदारी दी गई थी। सोमवार तक दोनों गुटों ने एक साथ मिलकर जाम लगाकर योग करने की बात कही थी। लेकिन मंगलवार को जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह दबथुआ गुट ने नानू गंगनहर पर मेरठ-करनाल हाईवे को जाम करने का आह्वान कर दिया। बाबा इलम सिंह गुट एनएच-58 को खिर्वा चौराहा या मोदीपुरम स्थित देव मंदिर के सामने जाम करने की कह रहा था। दोनों गुटों में रजामंदी नहीं होने पर इलम सिंह और विजय पाल घोपला गुट ने जाम से किनारा कर लिया। इस गुट के मंडल उपाध्यक्ष विनोद जिटौली ने बताया कि वे नानू नहर पर लगाए जाने वाले जाम में शामिल नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि मेरठ के संगठन की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के बाद दोनों गुटों को बुलाकर बात करेंगे, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ मंगलवार को भाकियू ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सरधना तहसील पर धरना दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष गजेंद्र दबथुआ ने कहा कि बुधवार को नानू गंगनहर स्थित करनाल हाईवे पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किसान योग करेेंगे। जाम के दौरान एंबुलेंस और अग्नि शमन वाहनों को नहीं रोका जाएगा। पांच सूत्रीय एक मांग पत्र डीएम के संबोधन में एसडीएम राकेश कुमार सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में मध्यप्रदेश में किसानों पर हुई फायरिंग के मामले में दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने, उन्हें मुआवजा दिलवाने, मामले की सीबीआई जांच साथ ही स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जाए। सचिन शर्मा, सतवीर जंगेठी, धीर सिंह नंगला, ओमवीर सिंह, रविंद्र दौरालिया, पूर्व प्रधान छुर विनेश कुमार, प्रमोद चौधरी आदि रहे। भाकियू की बैठक दौराला में सभासद स्नेह लता के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष कि किसान दौराला चौराहे पर सड़क पर दो घंटे योग करेंगे। इस दौरान देवेंद्र शर्मा, संजीव कुमार, मुकेश, पुरुषोतम उपाध्याय, हरवीर, राजेंद्र, जयवीर, धीर सिंह, सेंसरपाल, बाबू अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें