मेरठ में ब्रह्मपुरी में बुधवार को करीब 50 साल का अधेड़ 18 साल की युवती से शादी रचाने जा रहा था। मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो मामला थाने तक पहुंच गया। लोगों के हंगामा करने और मुकदमा दर्ज होते देख अधेड़ ने दुल्हन को अपनी भतीजी जैसा बताकर गलती मानी। तब जाकर शादी रुकी।
मामला ब्रह्मपुरी के बिशन चौक का है। अपने ही मकान में किरायेदार की बेटी से अधेड़ शादी करना चाहता था। बुधवार को शादी कार्यक्रम चल रहा था। तभी मोहल्ले के लोगों की भीड़ लगने लगी। लोगों ने युवती का भविष्य खराब करने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधेड़ और युवती को थाने ले आई। लोग अधेड़ पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने का दबाव बनाने लगे।