फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ मार्ग पर शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए 18 ब्लैक स्पॉट चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सड़क हादसे रोकने के लिए कड़ी निगरानी कर रही पुलिस माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। कांवड़ मार्ग पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने और शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने 18 दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) को चिह्नित कर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं।

एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए रम्बल स्ट्रिप, बैरियर व अस्थाई स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, दिशा सूचक और चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही दृश्यता बढ़ाने के लिए पेड़ों की छंटाई कराई गई है। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाकर पुलिस लाइन स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। साथ ही, चिह्नित स्थानों पर अस्थाई चौकियां बनाकर अतिरिक्त पुलिस गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकौती बॉर्डर (दौराला) से एनएच-58 पर गाजियाबाद-हापुड़ बॉर्डर तक सभी डिवाइडर कट्स को बैरियर और ड्रम लगाकर बंद कर दिया गया है। आपात स्थिति या वाहन खराब होने पर त्वरित मदद के लिए मोदीपुरम, परतापुर बाईपास, बागपत फ्लाईओवर, बिजली बम्बा चौकी व नानू नहर पुल सहित प्रमुख मार्गों पर क्रेन और एंबुलेंस तैनात की गई हैं। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कर रही है।

चिह्नित 18 ब्लैक स्पॉट की सूची:

थाना परतापुर – मेरठ-दिल्ली रोड एक्सप्रेसवे, काशी टोल प्लाजा के पास

थाना टीपी नगर – सुभारती कट

थाना खरखौदा – एनसीआर हॉस्पिटल के सामने

थाना खरखौदा – नालपुर कट

थाना सरधना – करनाल-शामली हाईवे, नानू पुल गंग नहर

थाना सरूरपुर – करनाल-शामली हाईवे, टूटी पुलिया

थाना जानी – मेरठ-बागपत हाईवे, जानी नहर पुल

थाना जानी – मेरठ-बागपत हाईवे, बाफर कट

थाना कंकरखेड़ा – खड़ौली चौपला

थाना कंकरखेड़ा – जटौली कट

थाना कंकरखेड़ा – रोहटा फ्लाईओवर

थाना कंकरखेड़ा – सरधना फ्लाईओवर

थाना दौराला – भराला कट

थाना दौराला – मटौर कट

थाना दौराला – वलीदपुर कट

थाना दौराला – सकौती मोड़

थाना दौराला – नगली कट

थाना दौराला – ए टू जेड कट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें