देहात में कोरोना के 178 नए संक्रमित मिले
मवाना/सरधना/दौराला/खरखौदा/परीक्षितगढ/हस्तिनापुर। दिन पर दिन देहात क्षेत्र मेें भी कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। शुक्रवार को 178 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि बृहस्पतिवार को 115 मरीज संक्रमित मिले थे। मवाना में 75, सरधना में 37, दौराला में 29, खरखौदा में 07, हस्तिनापुर में 17 और परीक्षितगढ में 13 संक्रमित मिले हैं। इनमें मेरठ के एआरओ, नगर पंचायत पर तैनात वरिष्ठ लिपिक भी शामिल हैं। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है।
मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि गांव भगवानपुर में एक, बिसौला में एक, मवाना खुर्द में दो, गडीना में दो, मंदवाडी में तीन, मीवा में एक, पहाड़पुर में दो, देदूपुर में एक, खेड़ी में दो, ढ़िकौली में दो, राफन में एक, नैडू में एक, अटौरा में दो, फिटकरी में एक, बहजादका में एक, पिलौना में एक, रहावती में एक, रामपुर घोरिया में एक, किशनपुर बिराना में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। आकांक्षा कुंज में दो, मोहल्ला कल्याण सिंह में 10, मोहल्ला हीरालाल में दो, मेरठ का एक, शुगर मिल में सात, मोहल्ला मुन्नालाल में 12, मोहल्ला तिहाई में चार, काबली गेट में पांच, शिवालिक बैंक का एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। शुक्रवार को 170 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लेकर भेजे गए। सीएचसी पर 207 तथा नगरीय प्राथमिक केंद्र पर 90 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 329 लोगों की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें महादेव में सात, रार्धना में एक, जुल्हैडा में तीन और नगर के विभिन्न मोहल्लों में समेत 37 लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि शुक्रवार को सीएचसी दौराला, मटौर पावर ग्रिड, कस्बा दौराला, भराला, लावड़, अख्तियारपुर में कोरोना जांच के लिए कैंप आयोजित किया गया। जिसमें 256 लोगों की जांच की गई। जिसमें दौराला कस्बे में 11, एटूजेड कॉलोनी में चार व पल्लवपुरम में 14 लोग संक्रमित पाए गए। डॉ. बिजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को 260 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया।
खरखौदा सीएचसी पर 73 लोगों की एंटीजन जांच की गई, जिसमें सात लोग संक्रमित मिले। वहीं, बुखार से पीड़ित युवक की मौत के बाद खरखौदा में दहशत का माहौल है।
परीक्षितगढ सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि जांच में मेरठ के एआरओ, नगर पंचायत पर तैनात वरिष्ठ लिपिक, गंधार दरवाजा निवासी सात, पूठी में दो, खटकी में एक, खजूरी में एक व्यक्ति समेत 13 लोग संक्रमित मिले हैं। सीएचसी पर 290 लोगों टीका लगाया गया।
हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अंकुर त्यागी ने बताया कि जांच में 17 कोरोना संक्रमित मिले। जिनमें गांव अलीपुर मोरना, रानी नगला, अकबरपुर गुडी, गुढ़ा, रानी नगला, मीवा, लतीफपुर, सहित बहसूमा थाना क्षेत्र के कस्बा सहित गांव रेहमापुर, बटावली आदि के लोग शामिल हैं।